टी-20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

रांची: जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक ने स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्टेडियम की सुरक्षा, प्रवेश और निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, दर्शकों की सुरक्षा, खिलाड़ियों व टीमों की सुरक्षा तथा संवेदनशील स्थानों की व्यवस्था की समीक्षा की गई। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी जानकारी ली गई।

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, एसपी सिटी पारस राणा, एसपी ग्रामीण गौरव गोस्वामी, एसपी ट्रैफिक राकेश सिंह तथा जेएससीए के अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। एडीजी ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रांची पुलिस ने दर्शकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *