वोट के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, दिल्ली कूच का ऐलान

जामताड़ा: शहरपुर में आयोजित जनसभा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एसआईआर, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार व चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इरफान ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वोट जनता का अधिकार है और किसी सत्ता या संस्था की जागीर नहीं। झारखंड में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और आम लोगों को कागजी प्रक्रिया में परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मंत्री ने लोकतांत्रिक आंदोलनों में महिलाओं और युवाओं पर कथित पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया।

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के समर्थन में जामताड़ा से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा, “अब उलगुलान होगा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज दिल्ली तक जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *