Uncategorized

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में स्पोर्ट्स क्लस्टर कुश्ती-कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद: डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी (रंगामाटी) में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता 2026–27 के तहत कुश्ती एवं कबड्डी (बालक-बालिका वर्ग, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19) क्लस्टर–X का समापन समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीआईटी सिंदरी के सीडीसी डॉ. घनश्याम तथा विशिष्ट अतिथि धनबाद जिला कुश्ती संघ के सचिव अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया।विद्यालय के प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. घनश्याम ने खिलाड़ियों को हार-जीत से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, वहीं अरविंद कुमार सिंह ने भारतीय खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।प्रतियोगिता में डीएवी सिंदरी, गोड्डा, कोयलानगर और महेशपुर के कुल 167 खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन की सफलता में प्रशिक्षक अमित कुमार एवं शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विजेता एवं उपविजेताओं को सम्मानित कर कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *