Uncategorized

डीयू में एबीवीपी की जीत युवाओं के विश्वास की जीत : आदित्य साहू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने छात्र-छात्राओं और परिषद कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम युवाओं के विश्वास, राष्ट्रवाद, विकास और सकारात्मक छात्र राजनीति की जीत को दर्शाता है।

आदित्य साहू ने कहा कि युवाओं को भ्रमित करने और नकारात्मक राजनीति के जरिए गुमराह करने के प्रयासों का छात्रों ने अपने मत से जवाब दिया है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि युवा अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, विकास और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश के विभिन्न राज्यों और सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए यहां का चुनाव परिणाम महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *