Uncategorized

डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्थानीय नीति लागू करने की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आदिवासी मूलवासी समाज समुदाय के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को मेकन कॉलोनी स्थित प्रतिमा पर डोमिसाइल आंदोलन के शहीद कैलाश कुजूर, विनय तिग्गा और संतोष कुंकल को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित सभा में झारखंड की पहचान, स्थानीय नीति और जनजातीय भाषाओं के संरक्षण पर जोर दिया गया।

पूर्व मंत्री बंधू तिर्की ने कहा कि डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों के सपनों को अभी पूरी तरह साकार नहीं किया जा सका है। उन्होंने शहीद स्मारक समिति के पुनर्गठन, पारंपरिक शहीद जतरा के आयोजन और एजी मोड़ पर ‘संचू उरांव पथ’ का बोर्ड लगाने की घोषणा की। पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की ने सरकारी और निजी स्कूलों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य करने की मांग उठाई। वहीं, आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के विजय शंकर नायक ने शहीदों को राजकीय सम्मान देने और झारखंड की स्थानीय नीति जल्द तय करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में कई सामाजिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *