
रांची: रांची चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में डोरंडा ओल्ड जेवियरियंस ने सिख यूथ को 12 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। 30 अक्टूबर को रांची जिमखाना क्लब स्थित द टर्फ में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। सिख यूथ ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन डोरंडा की टीम ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली।
डोरंडा ओल्ड जेवियरियंस की जीत में उमर अफ्फान की अहम भूमिका रही। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अखिल टिकमानी, अतुल आर. अग्रवाल, विवेक टिबड़ेवाल, यश किंगर और अरुण भारतीय समेत आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान रहा। खिताबी मुकाबले के साथ आरसीटी 2026 का समापन हुआ।



