Uncategorized

महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण वर्टिकल की झारखंड प्रमुख बनीं डॉ. ख्याति मुंजाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने झारखंड की उद्यमी, फैशन डिजाइनर एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. ख्याति मुंजाल को महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण वर्टिकल का झारखंड राज्य प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

डॉ. मुंजाल ने इस जिम्मेदारी के लिए एआईपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ याश्की और एआईसीसी के झारखंड प्रभारी के. राजू के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।

डॉ. मुंजाल चैरिटेबल चार्म्स की चेयरपर्सन भी हैं। संस्था जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए काम करती है। इसके माध्यम से महिलाओं को ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई सहित विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है।

नई जिम्मेदारी के तहत वह राज्य की महिला उद्यमियों, पेशेवरों और स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं को साझा मंच उपलब्ध कराने के साथ उनके नेतृत्व और कार्यक्षमता को प्रोत्साहित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *