Uncategorized

नवोदय विद्यालय में छात्र पर अत्याचार, सहपाठियों ने बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

निरसा : निरसा प्रखंड के बेनागोड़ीया स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्र के साथ हुई बर्बरता ने सभी को झकझोर दिया है। पीड़ित छात्र सुमित कुमार दास (16) को उसके ही सहपाठियों ने हॉस्टल में बंधक बनाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।


जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत मोबाइल में पैसे ट्रांसफर को लेकर हुए विवाद से हुई। मंगलवार देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि सहपाठियों ने सुमित के हाथ बांध दिए और उसकी पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान छात्र को निर्वस्त्र कर अपमानित किया गया और जबरन पेय पदार्थ भी पिलाया गया।
डर और धमकी के कारण पीड़ित दो दिनों तक चुप रहा। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे, जिसके बाद प्रबंधन हरकत में आया। गंभीर चोटों के कारण छात्र को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र, फिर एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *