निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, 20 लोग घायल

निरसा : निरसा प्रखंड के रंगामाटिया, सिंदरी, उदयपुर, कुसुमकनाली, चापापुर, बरडांग, टॉपटांड, खुशरी, भालखुरिया और बेलठिकरी समेत कई गांवों में एक संदिग्ध पागल कुत्ते ने दहशत फैला दी है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे से शनिवार सुबह 11 बजे तक कुत्ता लगातार लोगों पर हमला करता रहा।


जानकारी के अनुसार इस हमले में 18 से 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई गंभीर श्रेणी (ग्रेड-3 और ग्रेड-4) के डॉग बाइट के शिकार हैं। घायलों का इलाज निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एंटी-रेबीज वैक्सीन देकर किया गया, जबकि गंभीर मरीजों को SNMMCH, धनबाद और दो को रिम्स (RIMS) रेफर किया गया है।
घटना की सूचना स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने कुत्ते को पकड़ने और इलाके में मेडिकल टीम तैनात करने की मांग की है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और किसी भी डॉग बाइट की स्थिति में घाव को तुरंत साबुन-पानी से धोकर नजदीकी अस्पताल में इलाज कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *