
बोकारो : भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय, राँची द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सहयोगिनी, कसमार, जिला बोकारो में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना के स्टेज-III सत्यापित 100 से अधिक कारीगरों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौरव कुमार, सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम समन्वयक, एमएसएमई विकास कार्यालय, राँची ने अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत कर किया। इंद्रजीत यादव, निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, राँची ने कारीगरों को योजना के लाभों तथा ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के महत्व की जानकारी देते हुए डिजिटल माध्यमों के उपयोग से व्यवसाय विस्तार के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, उप निदेशक, RDSDE, झारखंड ने प्रशिक्षण एवं विभिन्न योजनाओं, जबकि प्रकाश मिश्रा, LDM, बोकारो तथा नसीरुद्दीन अंसारी, FLC, बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। के.के. ठाकुर, मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया ने ब्रांडिंग एवं बाजार विस्तार पर प्रकाश डाला।
डॉ. प्रियदर्शी जरुहार, निदेशक, GGSESTC ने प्रभावी ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग रणनीति, तथा प्रो. अपूर्वा सिन्हा ने ChatGPT, Gemini एवं अन्य AI टूल्स के उपयोग की जानकारी दी। GeM के श्री सुबोध कांत ने ऑनलाइन बिक्री एवं ऑनबोर्डिंग, जबकि मीशो के अभिषेक राणा ने ई-कॉमर्स पर उत्पाद बिक्री की प्रक्रिया समझाई।
कार्यक्रम से कारीगरों को ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग, AI, GeM, मीशो एवं बैंकिंग सुविधाओं के संबंध में व्यावहारिक जानकारी मिली। सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर, जिला उद्यमी समन्वयक किशोर रजक, तथा डीसी बोकारो के प्रतिनिधि विकास कुमार ने भी योजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

