Uncategorized

पैरामेडिकल छात्रों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, छात्रावास व्यवस्था के दिए निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने पैरामेडिकल छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का हर सदस्य उनके परिवार का हिस्सा है।

धरना दे रहे छात्रों से मुलाकात कर उन्होंने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया, उनकी समस्याएं सुनीं और भोजन की व्यवस्था कराई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के लगभग 140 प्रशिक्षु छात्रों के लिए छात्रावास की मांग पर मंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।

साथ ही प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र बैठक कर स्थायी समाधान निकालने को कहा। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा, छात्र सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *