
रांची: झारखंड भाजपा ने जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में 1 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजयुमो के नेतृत्व में प्रदर्शन तथा 31 जुलाई की शाम सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं की न्याय की लड़ाई में उनके साथ है। उन्होंने विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, पिछले छह वर्षों की सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई, दोषियों पर कार्रवाई तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के इस्तीफे की मांग की।

बाउरी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की एजेंसियां वास्तविक दोषियों को बचाने का काम कर रही हैं और कांग्रेस को भी इस मुद्दे पर अपना समर्थन वापस लेना चाहिए।
Leave a Reply