Uncategorized

बलियापुर हत्या कांड में मुख्य आरोपी माथुर गोप गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद : बलियापुर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कांड संख्या 126/26, दिनांक 15 जुलाई 2026 के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त माथुर गोप को दबोचने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपी माथुर गोप ग्राम दोलाबड़ (टोला-खेरवाड़ी), थाना बलियापुर, जिला धनबाद का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी का 16 जुलाई 2026 को चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे धनबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अदालत के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *