Uncategorized

बुंडू में महिला कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मांगें स्वीकार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बुंडू: अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड में महिला कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल मांगों पर सहमति बनने के बाद समाप्त हो गई। आंदोलन को आजसू पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।

समझौते के तहत कर्मचारियों को महीने में चार साप्ताहिक छुट्टियां, ओवरटाइम के लिए दोगुना भुगतान तथा वेतन वृद्धि देने की मांग स्वीकार की गई। अकुशल कर्मचारियों के वेतन में 1,000 रुपये और अर्धकुशल एवं कुशल कर्मचारियों के वेतन में 1,500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी पर सहमति बनी।

इसके अलावा, अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले में संबंधित कर्मी गौरव को बर्खास्त करने और पूर्व की तीन शिकायत समितियों को भंग कर नई समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

आजसू नेताओं ने कर्मचारियों के वेतन, अवकाश और सम्मानजनक कार्यस्थल के मुद्दे उठाए। आंदोलन में वीणा कुमारी, वीणा महतो, वीणा देवी, साबित महतो, राजकिशोर कुशवाहा और प्रताप सिंह मुंडा समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। अब सहमत मांगों को लागू करना महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *