Uncategorized

रांची में बंद घर से लाखों की चोरी, अयोध्या गए थे परिवार के सदस्य

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के जमुना नगर रोड संख्या-3 स्थित एक बंद घर में चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घर ATS में तैनात जवान कमलेश कुमार का है, जो परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे।

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर का मुख्य दरवाजा टूटा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

लगातार बंद घरों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *