Uncategorized

राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागों को उपायुक्त के सख्त निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को आंतरिक संसाधनों की समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परिवहन, उत्पाद, निबंधन, खनन, मत्स्य, राज्यकर, बाजार समिति, नीलाम पत्र और माप-तौल विभाग को वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित राजस्व लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि उत्पाद विभाग ने अब तक 326 छापेमारी कर 8,645 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। उपायुक्त ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज करने और राजस्व संग्रहण में वृद्धि लाने पर जोर दिया। उन्होंने निबंधन विभाग को संपत्ति पंजीकरण नियमों के अनुसार कराने, परिवहन एवं अन्य विभागों को नियमित वसूली अभियान चलाने तथा मत्स्य विभाग को सभी बकाया राजस्व की समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रिक्त पदों की समीक्षा कर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर भी बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *