राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में वाईबीएन विश्वविद्यालय की छात्रा सम्मानित

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची की बीबीए एलएलबी (सेमेस्टर-IX) की छात्रा श्रेया शुक्ला ने लखनऊ में आयोजित प्रथम जस्टिस डी.पी. गुप्ता राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 में “बेस्ट स्पीकर अवॉर्ड” हासिल किया। 17-18 जुलाई को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने प्रभावशाली तर्क, विधिक ज्ञान और वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. (डॉ.) सत्यदेव पोद्दार, कुलसचिव डॉ. दीप्ति भार्गव और वाईबीएन ग्रुप की सीएमडी डॉ. अंकिता यादव ने उन्हें बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *