लखनऊ में अफजल दुर्रानी की मौलाना यासूब अब्बास से मुलाकात, शिक्षा व शांति पर चर्चा

लखनऊ/रांची, शनिवार: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) झारखंड के राज्य सह सचिव अफजल दुर्रानी ने लखनऊ स्थित अवध पॉइंट आवास पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ के चेयरमैन मौलाना यासूब अब्बास से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मौलाना यासूब अब्बास ने अपनी हालिया ईरान यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का अवसर मिला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विश्व में शांति, संवाद, न्याय और मानवता के मार्ग को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में शिक्षा, छात्र हित, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों की चुनौतियों, युवाओं की भूमिका और सामाजिक सौहार्द जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अफजल दुर्रानी ने झारखंड के छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताई।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है और जागरूक युवा ही देश को सही दिशा दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *