विकसित भारत की मुहिम में आरयू की उपलब्धियों की गूंज

रांची: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से ‘भारत के युवा और विकसित भारत 2047’ विषय पर देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने भाग लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने विश्वविद्यालयों से VBYLD-2027 और ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

प्रो. सरोज शर्मा ने आरयू की खेल उपलब्धियों, एनएसएस के नशामुक्ति अभियानों और रिम्स-सीआईपी के सहयोग से संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जूनियर एशिया महिला हॉकी चैंपियन भारतीय टीम में आरयू की छात्राएं पार्वती कुमारी और विनिमा धान शामिल रहीं। आरयू पुरुष फुटबॉल टीम ईस्ट जोन चैंपियन बनी। बैठक में विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *