Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे झारखंड में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड वन विभाग 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का मुख्य समारोह रांची के पलाश सभागार, डोरंडा में आयोजित करेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) संजीव कुमार के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बुधवार को रांची में वॉकथोन और साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। वॉकथोन में करीब 300 लोगों और साइक्लोथोन में लगभग 150 साइक्लिस्टों ने भाग लिया। वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के नागरिकों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

संजीव कुमार ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस का मुख्य संदेश जलवायु परिवर्तन से सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार, संस्थाओं और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा। इसी उद्देश्य से वन विभाग एक सप्ताह तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *