Uncategorized

सीपीग्राम शिकायतों के त्वरित निपटारे का निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) झारखंड संजीव कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षकों, वन संरक्षकों और वन प्रमंडल पदाधिकारियों के साथ केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) में दर्ज मामलों की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्रवाई से वन विभाग से संबंधित शिकायतों का प्रभावी निपटारा सुनिश्चित किया जा सकेगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) डी. वेंकटेश्वरलू, वन संरक्षक (प्रशासन) टी. आर. नायडू तथा सीपीग्राम के नोडल पदाधिकारी विजय शंकर दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *