संत जेवियर्स कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को सैन्य नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन

रांची: संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी ने रविवार को अपने पूर्व छात्र एवं सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट दीपक कुमार ओमकारनाथ के साथ प्रेरक संवाद सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम में एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव ने उनका स्वागत करते हुए कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के मूल्यों पर प्रेरित किया।

लेफ्टिनेंट ओमकारनाथ ने अपने अनुभव साझा किए तथा एसएसबी की तैयारी, सैन्य जीवन और सशस्त्र बलों में करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र में 70 एनसीसी कैडेट्स और 50 एनएसएस स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने इसे युवाओं में नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *