
सिंदरी: शुक्रवार को धनबाद–बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सिंदरी एडीपीओ कार्यालय पहुंचे। आगमन पर पुलिस प्लाटून द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर धनबाद के एसएसपी एच. पी. जनार्दनन, धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव तथा सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आईजी का स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि यह विभाग की नियमित निरीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि उनके जोन के सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए अग्रिम निरीक्षण चार्ट तैयार किया गया है और उसी के अनुसार समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक भी की गई।
मौके पर सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो, सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार, बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, गौशाला ओपी प्रभारी शंभू नाथ सिंह, जोड़ापोखर थाना प्रभारी, झरिया थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply