
बोकारो : सीबीएसई की ओर से हरियाणा के मिनर्वा पब्लिक स्कूल, जींद रोड, करनाल में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर चार एफ, बोकारो की 28 सदस्यीय टीम भाग लेगी।

बालक वर्ग में परम टुडू, शौर्य प्रताप सिंह, रुद्राक्ष, अंशु कुमार, आलोक कुमार, आयुष पटेल, शुभम कुमार, अर्पित टोप्पो, सूर्यकांत, ऋतिक वर्मा, अमन कुमार, सर्वज्ञ केसरी, राजवीर सिंह, जयंत कुमार और आयुष कुमार शामिल हैं। बालिका वर्ग में साक्षी सोलंकी, समृद्धि, दुर्गा टंडन, सौम्या, अनन्या कुमारी, जयश्री, सुरभि कुमारी, आस्था पांडे, कुमारी अदिति और पीहू उपाध्याय टीम का हिस्सा हैं।
प्रधानाचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि विद्यालय बच्चों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध करा रहा है। जूडो प्रशिक्षक राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए एमजीएम स्कूल और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, उप प्राचार्य रेखा बनर्जी तथा खेल शिक्षकों मीनाक्षी कुमारी, मोहसिन, सौरभ, बंदना और पूनम कुमारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
Leave a Reply