
रांची: कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में बुधवार को भारतीय सेना के साहस, शौर्य और पराक्रम पर विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून के पूर्व छात्र एवं कॉर्प्स ऑफ सिग्नल के अधिकारी कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

उन्होंने सैनिक के चरित्र, साहस और कर्तव्यबोध के साथ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सैन्य अभियानों, आतंकवाद विरोधी अभियानों तथा ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम के अनुभव साझा किए। कर्नल नंदन ने नैतिकता, अखंडता, राष्ट्रीय एकता और देश के दूत के रूप में जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने परिवार और राष्ट्र के प्रति दायित्वों के संदर्भ में नेल्सन मंडेला के विचार भी साझा किए।
विद्यालय की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि सैनिकों का अनुशासित जीवन विद्यार्थियों को समयबद्धता, आत्मनियंत्रण और निरंतरता की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं और दसवीं के विद्यार्थी शामिल हुए।
Leave a Reply