Uncategorized

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा सीसीएल का अंतर क्षेत्रीय समारोह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एनके क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का 29 सितंबर को समापन हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान एनके क्षेत्र ने प्रथम, पिपरवार क्षेत्र ने द्वितीय और हजारीबाग क्षेत्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने सम्मानित किया।

समापन समारोह में हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि कला और संस्कृति परंपराओं व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन कोल कर्मियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आपसी जुड़ाव और सहयोग मजबूत करने का अवसर देते हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 सितंबर को एनके क्षेत्र के महाप्रबंधक अमिताभ कुमार तिवारी ने किया था।

दो दिनों में प्रतिभागियों ने भजन, गजल, रवींद्र संगीत, लोकगीत, कथक, ओडिसी, कव्वाली, ध्रुपद, खयाल, ठुमरी और विभिन्न वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य और ऑर्केस्ट्रा ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *