
रांची: गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सीबीएसई कौशल प्रदर्शनी एवं मार्गदर्शन महोत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय रांची की अवर सचिव रजनी मुखर्जी एवं अनुभाग अधिकारी रीना प्रसाद भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना एवं शबद से हुआ। प्राचार्या डॉ. (कैप्टन) सुमित कौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कौशल आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने ‘हुनर की उड़ान’ नृत्य-नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कौशल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल, परियोजनाएं और रचनात्मक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। मार्गदर्शन सत्र में कौशल विकास, प्रशिक्षण, रोजगार एवं करियर के अवसरों की जानकारी दी गई। आदिवासी नृत्य ने झारखंड की लोकसंस्कृति को जीवंत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Leave a Reply