100 मीटर में 11.35 सेकंड की रफ्तार, पल्लव ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह

रांची: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके के छात्र पल्लव कुमार महतो ने 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। पल्लव ने 100 मीटर दौड़ में 11.35 सेकंड का शानदार समय दर्ज कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की।

पल्लव की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने छात्र को बधाई देते हुए उसकी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पल्लव की सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत महत्वपूर्ण रही है। विद्यालय परिवार ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर रांची और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *