14वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, भाजपा ने बताया युवाओं के संघर्ष की जीत

रांची: 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित किए जाने पर भाजपा ने इसे युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं, भाजयुमो और लाखों अभ्यर्थियों के लगातार दबाव के बाद राज्य सरकार को यह फैसला लेना पड़ा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और अपारदर्शिता के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। बाउरी ने कहा कि परीक्षा स्थगित होना इस बात का संकेत है कि पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने मांग की कि 14वीं जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह संघर्ष का पहला चरण है और जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *