17 जुलाई को सीयूजे में होगा ‘ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस’ अभियान

रांची: सीयूजे में शुक्रवार को चेरी-मनातू परिसर में ‘ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस अभियान’ आयोजित करेगा। दोपहर 1:30 बजे विज्ञान भवन सभागार से शुरू होने वाले इस अभियान का उद्देश्य परिसर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अभियान के तहत स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, पौधों की देखभाल और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर ‘डोनेट ट्री गार्ड्स’ पहल भी शुरू की जाएगी, जिसके तहत विश्वविद्यालय परिवार, पूर्व छात्र और सामाजिक संगठनों से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड दान करने की अपील की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, पूर्व छात्रों और पर्यावरण प्रेमियों से अभियान में भाग लेकर स्वच्छ एवं हरित परिसर निर्माण में सहयोग देने की अपील की है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के लिए चाय एवं बिस्कुट की भी व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *