
रांची: वाईबीएन यूनिवर्सिटी में हस्तशिल्प क्षेत्र के कारीगरों के लिए छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू हुआ। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 20 कारीगर भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों में उद्यमिता क्षमता विकसित करना, उनके कौशल को आधुनिक बाजार की जरूरतों से जोड़ना तथा स्वरोजगार और टिकाऊ आजीविका के अवसर बढ़ाना है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक संदीप कुमार रहे। उन्होंने हस्तशिल्प को बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण में उत्पाद विकास, बाजार की समझ, डिजिटल माध्यम, वित्तीय प्रबंधन और उद्यम संचालन की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में वाईबीएन ग्रुप के संस्थापक रामजी यादव, कुलपति प्रो. सत्यदेव पोद्दार, सीएमडी अंकिता यादव, रजिस्ट्रार दीप्ति भार्गव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आजीविका एवं कौशल विकास गतिविधियों पर लघु वीडियो भी प्रदर्शित हुआ।
Leave a Reply