23 अगस्त को निकलेगी भव्य बाल कांवड़ यात्रा

रांची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त को भव्य बाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नक्षत्र वन (लोक भवन के समीप) से शुरू होकर रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी, जहां 5 से 12 वर्ष आयु के बाल कांवड़िए भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

यात्रा में जीवंत झांकियां, ढोल-नगाड़े, डीजे, ताशा और आकर्षक बाल शिव रथ प्रमुख आकर्षण होंगे। महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि इस वर्ष आयोजन पहले से अधिक भव्य और व्यवस्थित होगा। प्रवक्ता बादल सिंह ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य बच्चों को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *