
सिंदरी: आजसू पार्टी की ओर से फुलो-झानो मैदान, रंगामाटी में आयोजित मिलन समारोह में समाजसेवी सतीश महतो ने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड विकास के रास्ते से भटक चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहले आंदोलन की अस्मिता बेच चुकी है और अब 25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड की पहचान आज लेबर स्टेट के रूप में बनती जा रही है।
सुदेश महतो ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और मानव शक्ति का बेहतर उपयोग जरूरी है। अब युवाओं को प्रदेश की बागडोर संभालनी होगी। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, स्थानीय अधिकार और सम्मान के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की बात कही। मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो और पूर्व विधायक लंबोदर महतो समेत कई नेता मौजूद रहे।
Leave a Reply