Uncategorized

77 टीमों के आइडिया से सजेगा उद्यमिता का नया मंच

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘आइडियाथॉन 2026’ का आयोजन किया गया। ‘कन्वर्टिंग आइडियाज इनटू इम्पैक्ट’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के उद्यमिता प्रकोष्ठ का भी शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ उसे वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान में इस्तेमाल करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

आइडियाथॉन में 77 टीमों ने पंजीकरण कराया। प्रतिभागियों ने सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण एवं स्थिरता, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े नवाचार आधारित विचार प्रस्तुत किए। छह समानांतर सत्रों में प्रस्तुतियां हुईं।

महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उद्यमी हृतिक शुभम और प्रवीण शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5,000, 3,000 और 2,000 रुपये दिए जाएंगे। विजेताओं की घोषणा 23 सितंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *