सेवा संकल्प अभियान में 164 यूनिट रक्त संग्रह

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रांची पूर्वी जिला की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष धीरज महतो, कार्यक्रम संयोजक अमित चरण, विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन समेत भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और कुल 164 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने रक्तदान को महादान बताते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन को सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *