
रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड की कक्षा 12वीं वाणिज्य की छात्रा खुशी कुमारी ने ‘विकसित भारत @ 2047’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के रांची क्षेत्रीय केंद्र और विवेकानंद विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में हुई।
मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने खुशी को 2500 रुपये नकद और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खुशी की कलाकृति में महिलाओं की भागीदारी, बच्चों की शिक्षा, तकनीकी विकास तथा रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति को दर्शाया गया।
विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि खुशी ने अपनी कला के माध्यम से सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच देने के साथ देश के विकास के प्रति उनकी सोच को भी मजबूत करती हैं।
Leave a Reply