Uncategorized

संभावित सूखाड़ से निपटने को सरकार तैयार, किसानों तक पहुंचेगी हर योजना : शिल्पी नेहा तिर्की

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संभावित सूखाड़ की स्थिति को लेकर हटिया स्थित पशुपालन भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से अंतिम किसान तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि एल नीनो के प्रभाव से झारखंड में सामान्य से लगभग 54 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, लेकिन सरकार ने समय रहते कंटिन्जेंसी प्लान तैयार कर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मिलेट मिशन के तहत तीन दिवसीय विशेष पंजीकरण अभियान चलाने, पंचायत स्तर पर शिविर लगाने तथा मड़ुआ, दलहन और तिलहन जैसी कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। पशुधन सुरक्षा के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए अब तक 436 छापेमारी की गई है, जबकि 11 लोगों को नोटिस और एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *