BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

माफिया-अपराधी गठजोड़ पर नेताओं का हमला, उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

July 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

धनबाद : सर्किट हाउस में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, बागोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह और वरिष्ठ नेता विजय झा ने धनबाद की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया दी। नेताओं ने कहा कि माफिया और अपराधियों का गठजोड़ लोकतांत्रिक माहौल को कमजोर कर रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा दी गई जान से मारने और रंगदारी की धमकी की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस मामले में अरूप चटर्जी ने निरसा थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें धमकी भरे कॉल और मैसेज का उल्लेख किया गया है।

नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि धनबाद के सांसद और प्रिंस खान के बीच कथित संबंधों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि राजनीतिक संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। हालांकि, वासेपुर में पुलिस द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई का स्वागत करते हुए उन्होंने मांग की कि पूरे आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएं।

पूर्व विधायक बिनोद सिंह और विधायक चन्द्रदेव महतो ने चेतावनी दी कि यदि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। नेताओं ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और एसएसपी से त्वरित कार्रवाई कर जनता को भयमुक्त वातावरण देने की मांग की।

← धनबाद में भाजयुमो छात्र सम्मेलन, मुखर्जी के विचारों पर युवाओं को प्रेरणा मिली स्वामी विवेकानन्द की 124वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।