
रांची: नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 30 अगस्त को रांची में ‘ब्लाइंडफोल्ड रन फॉर विजन 2026’ का आयोजन किया जाएगा। आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब, कश्यप मेमोरियल आई बैंक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री ने किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि तथा पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से आयोजित इस अनूठी दौड़ में प्रतिभागी आंखों पर पट्टी बांधकर दौड़ते हैं, ताकि वे दृष्टिबाधित लोगों के जीवन की चुनौतियों को महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि डॉ. भारती कश्यप और डॉ. बी.पी. कश्यप के प्रयासों से अब तक 1089 लोगों को कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से नई रोशनी मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों से इस अभियान में भाग लेकर नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
Leave a Reply