
जामताड़ा: जामताड़ा सदर अस्पताल में प्रसूता रीना देवी और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन और प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपने की बात कही।
अमर कुमार बाउरी ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही, समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने और पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा ने मामले में न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात भी कही।
Leave a Reply