I.I.M.U.N. जैसे मंच युवाओं को वैश्विक नेतृत्व से जोड़ते हैं: दीपिका पांडेय सिंह

जमशेदपुर: ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने काव्याप्ता ग्लोबल स्कूल में आयोजित I.I.M.U.N. जमशेदपुर कॉन्फ्रेंस में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं को वैश्विक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि 15 से 22 वर्ष की आयु भविष्य निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और युवाओं को शिक्षा, अनुशासन तथा नवाचार पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड अपने प्रतिभाशाली युवाओं के लिए भी पहचाना जाए, इसके लिए अवसरों का लाभ उठाना और निरंतर सीखना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा में पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल देते हुए पेपर लीक जैसी घटनाओं पर चिंता जताई। कार्यक्रम में विधायक समीर मोहंती, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *