BREAKING NEWS
आजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्नसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारआजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्नसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार
Uncategorized

डीएवी तेनुघाट में योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया दम

July 23, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

तेनुघाट (बोकारो) : डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न डीएवी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम मो. फहीम किरमानी, प्राचार्या स्तुति सिन्हा, ललपनिया डीएवी के प्राचार्य राम नारायण राय एवं मीडिया प्रभारी सुभाष कटरियार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई और अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी गान एवं स्वागत गीत से हुई। प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में डीएवी तेनुघाट, भंडारीदह, स्वांग एवं सरिया के कुल 61 प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत किए। अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी तेनुघाट प्रथम तथा बीआरएल डीएवी द्वितीय स्थान पर रहा।

बालिका वर्ग में डीएवी स्वांग प्रथम, तेनुघाट द्वितीय और बीआरएल डीएवी तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में स्वांग प्रथम, तेनुघाट द्वितीय एवं सरिया तृतीय स्थान पर रहा, जबकि बालिका वर्ग में सरिया प्रथम एवं बीआरएल डीएवी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार एवं साक्षी श्रेया ने किया। निर्णायक मंडल में संदीप प्रसाद, धीरेन्द्र प्रसाद रजवार एवं अनामिका कुमारी शामिल थे। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

← अलंकरण समारोह के साथ डीपीएस बोकारो में नए छात्र परिषद सदस्यों ने संभाली कमान राज्य वित्त आयोग की टीम ने बुंडू पंचायत में योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता पर दिया जोर →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।