
रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय में गुरुवार को वर्ष 2026 की तृतीय परीक्षा समिति (ईसीएम) की बैठक कुलपति प्रो. सत्यदेव पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्रवण कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. दीप्ति भार्गव, उप परीक्षा नियंत्रक ई. मुक्ति सरकार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में परीक्षा परिणामों की घोषणा, परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया, पीएचडी उपाधि प्रदान करने, पीएचडी प्रवेश परीक्षा, परीक्षा समिति में नए सदस्यों के मनोनयन तथा अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उप परीक्षा नियंत्रक ने एजेंडों का प्रस्तुतीकरण किया, जबकि परीक्षा नियंत्रक ने आवश्यक सुझाव रखे। विचार-विमर्श के बाद सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक के अंत में परीक्षा एवं शोध विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण परीक्षा व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Leave a Reply