
रांची: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में कारगिल के अमर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभा, प्रेरक भाषण, देशभक्ति प्रस्तुतियां और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों को भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कारगिल के शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों का पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि कारगिल के वीरों का सर्वोच्च बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके त्याग का स्मरण युवाओं में देशप्रेम, जिम्मेदारी तथा राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का भाव विकसित करता है।
Leave a Reply