
रांची: आईआईएम रांची में शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती मनाई गई। निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एआई के दौर में भी प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक संवेदनशीलता, नैतिकता और नेतृत्व की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आयकर विभाग के सहायक निदेशक (राजभाषा) प्रसून कुमार ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में नराकास की भूमिका बताई। आईआईएम रांची के ‘ड्रामेबाज़ क्लब’ ने ‘पंच परमेश्वर’ व ‘अंधविश्वास’ तथा झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी ने ‘ईदगाह’ का मंचन किया। अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
Leave a Reply