BREAKING NEWS
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आगाजआरयू के दीक्षांत समारोह में 6923 विद्यार्थियों को मिली उपाधिकरम पूजा महोत्सव 22 से, तैयारियों को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने की बैठकजेपीएससी-जेएस‌एससी विवाद पर बाबूलाल का पलटवार, कहा- हर गड़बड़ी का बिहार कनेक्शन बताना गलतभर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ी पर भाजपा का हल्लाबोल, सीबीआई जांच को लेकर घेरा डीसी कार्यालयएस‌आईआर पर भाजपा का सरकार पर हमला, आदित्य साहू ने उठाए मतदाता सूची पर सवालविकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आगाजआरयू के दीक्षांत समारोह में 6923 विद्यार्थियों को मिली उपाधिकरम पूजा महोत्सव 22 से, तैयारियों को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने की बैठकजेपीएससी-जेएस‌एससी विवाद पर बाबूलाल का पलटवार, कहा- हर गड़बड़ी का बिहार कनेक्शन बताना गलतभर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ी पर भाजपा का हल्लाबोल, सीबीआई जांच को लेकर घेरा डीसी कार्यालयएस‌आईआर पर भाजपा का सरकार पर हमला, आदित्य साहू ने उठाए मतदाता सूची पर सवाल
Uncategorized

आरयू के दीक्षांत समारोह में 6923 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

September 10, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

71 गोल्ड मेडल प्रदान उपाधि के साथ राष्ट्र निर्माण का संकल्प

रांची: आरयू का 39वां दीक्षांत समारोह 9 सितंबर 2026 को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल संतोष गंगवार ने विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को 71 गोल्ड मेडल और उपाधियां प्रदान कीं। कुल 6923 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।

अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के झारखंड के बौद्धिक एवं सामाजिक विकास में योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय से अर्जित ज्ञान और शिक्षा का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के विकास में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने राज्यपाल से 38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्टेट लाइब्रेरी का संचालन रांची विश्वविद्यालय को सौंपने तथा दीक्षांत मंडप के आधुनिकीकरण का आग्रह किया।

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और नई शैक्षणिक पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि रांची विश्वविद्यालय के युवा राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक अपेक्षाओं को भी पूरा करने में सक्षम हैं।

समारोह में NIEPA की कुलपति डॉ. शशिकला वंजारी और आईआईएम कोलकाता के निदेशक प्रो. आलोक राय को मानद उपाधि प्रदान की गई।

← करम पूजा महोत्सव 22 से, तैयारियों को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने की बैठक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आगाज →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।