
रांची: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पारस एचईसी अस्पताल, रांची में मंगलवार को मरीजों और आगंतुकों के लिए हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्डियक विशेषज्ञों ने हृदय रोग के जोखिम, बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में कार्डियक सर्जरी विभाग के निदेशक एवं एचओडी डॉ. कुणाल हजारी, डॉ. महेश कुशवाहा, डॉ. अभिषेक (सीटीवीएस), डॉ. अभिजीत समेत कार्डियक साइंसेज विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे।
इस अवसर पर अस्पताल ने 31 अक्टूबर तक विशेष कार्डियक चेकअप और एंजियोग्राफी पैकेज शुरू किया। इसके तहत एंजियोग्राफी पैकेज 9,999 रुपये और कार्डियक हेल्थ पैकेज 499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
कार्यक्रम में बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया गया। डॉ. राजीव रंजन सिंह ने सीपीआर का प्रदर्शन कर आपात स्थिति में तत्काल जीवनरक्षक सहायता देने की प्रक्रिया समझाई। अंत में केक कटिंग कार्यक्रम हुआ। फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ आपात स्थिति में प्राथमिक जीवनरक्षक उपायों की जानकारी देना है।
Leave a Reply