
रांची: जेसीआई रांची का सात दिवसीय ‘एक्सपो उत्सव 2026’ गुरुवार से मोरहाबादी मैदान में शुरू होगा। मेले के 29वें संस्करण में देश के विभिन्न शहरों से करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें प्रमुख ब्रांड, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल शामिल होंगे। महिला उद्यमियों के लिए विशेष पिंक हैंगर और बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क तैयार किया गया है।

आयोजकों के अनुसार मेले में प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं और मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन जूनियर मास्टरशेफ, 2 अक्टूबर को चित्रकला, ट्रेजर हंट व तंबोला, 3 अक्टूबर को डॉग शो व वॉइस ऑफ एक्सपो और 4 अक्टूबर को एक्सपो टैंक व डांस प्रतियोगिता होगी। अंतिम दिन योग प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो आयोजित होगा। 3 अक्टूबर की रात नाइट मार्केट व लाइव बैंड तथा 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग होगा। क्यूआर कोड से पंजीकरण और टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply