
रांची: जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का आगाज हो गया है। 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय व्यापार मेले का यह 29वां संस्करण है। देश के विभिन्न शहरों से करीब 400 वातानुकूलित स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें बड़े ब्रांड, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य उत्पादों के स्टॉल शामिल हैं। महिला उद्यमियों के लिए विशेष ‘पिंक हैंगर’ और बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क भी आकर्षण का केंद्र है।

3 अक्टूबर को आयोजित नाइट मार्केट में रात 9 से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहे। कार्निवाल थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जोकर और फायर जगलर ने लोगों का मनोरंजन किया। शहर के सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया। एक्सपो परिसर में डॉग शो में 17 प्रतिभागियों और ‘वॉयस ऑफ एक्सपो’ में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सेवा प्रकल्प के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 50 लोगों की जांच हुई। शिविर 4 अक्टूबर को भी लगेगा। 4 अक्टूबर को टैंक एवं डांस प्रतियोगिता, 5 को योग प्रतियोगिता व फैशन शो और 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग होगा। आयोजकों के अनुसार क्यूआर कोड से कार्यक्रमों में पंजीकरण और टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
Leave a Reply