Uncategorized

मानविकी महोत्सव में ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल बना समग्र विजेता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय मानविकी महोत्सव ‘मानविकी 2026’ का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। महोत्सव के तीसरे संस्करण में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वाद-विवाद, कला, पहेली सुलझाने और फैशन प्रस्तुति जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल को प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर समग्र विजेता घोषित किया गया।

महोत्सव के पहले दिन ‘डेविल्स एडवोकेट’ में विद्यार्थियों ने न्यायालय की शैली में विभिन्न विषयों के पक्ष-विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए, जबकि ‘आर्ट वर्स’ में कला के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता दिखाई। दूसरे दिन ‘डेडली डिसेप्शन’ के माइंड ग्रिड और कोड ब्रेकर चरणों में प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता एवं समस्या समाधान कौशल की परीक्षा हुई। वहीं, ‘स्टाइल वर्डिक्ट’ में परिधानों और रूप-सज्जा के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर विचार व्यक्त किए गए।

प्रतियोगिताओं में डेविल्स एडवोकेट में डीएवी गांधीनगर, आर्ट वर्स में डीपीएस रांची की टीम-1, डेडली डिसेप्शन में ओडीएम सफायर की टीम-2 और स्टाइल वर्डिक्ट में सरला बिरला पब्लिक स्कूल विजेता रहा।

समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नृत्य और लाइव बैंड की प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बनाया। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि मानविकी विषय विद्यार्थियों में जिज्ञासा, विश्लेषण क्षमता और दूसरों के दृष्टिकोण को समझने की भावना विकसित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *